वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में क्रिसमस केक मिक्सिंग समारोह के साथ फेस्टिव सीजन का आगाज

चंडीगढ़/जीरकपुर, 13 नवंबर
वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका होटल जीरकपुर में क्रिसमस के त्योहारी सीजन का स्वागत पारंपरिक क्रिसमस केक मिक्सिंग समारोह के साथ किया गया। इस अवसर पर होटल के मेहमानों, गणमान्य व्यक्तियों और शहर के प्रमुख लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
होटल के जनरल मैनेजर मनिंदर जीत सिंह सिबल के मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह में क्रिसमस की परंपराओं, आपसी भाईचारे और खुशियों का माहौल देखने को मिला। होटल को खूबसूरत क्रिसमस ट्री, रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। वहीं, क्रिसमस कैरोल्स ने समारोह की रौनक बढ़ाई।
समारोह में शामिल मेहमानों ने होटल की ओर से उपलब्ध करवाए गए दस्ताने, एप्रन और सांता कैप पहनकर क्रिसमस केक मिक्सिंग की परंपरा में हिस्सा लिया। इसके लिए होटल में 12 फुट लंबी स्टील की मेज सजाई गई थी, जिस पर करीब 25 किलोग्राम सूखे मेवे और अन्य विशेष सामग्री रखी गई थी। इन्हें स्नोमैन और क्रिसमस ट्री के आकार में आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
इसमें अखरोट, बादाम, काजू, पिस्ता, खजूर, पीली और काली किशमिश, सूखी खुबानी, अंजीर, सूखी अदरक, संतरे के छिलके, आलूबुखारा और क्रैनबेरी सहित विभिन्न प्रकार के सूखे मेवे शामिल थे। समारोह के दौरान सभी प्रतिभागियों ने इन सामग्रियों को आपस में मिलाया। इसके बाद पारंपरिक क्रिसमस केक के मिश्रण में खुशबू और स्वाद बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की शराब भी मिलाई गई।
क्रिसमस केक मिक्सिंग की यह पुरानी परंपरा आने वाले वर्ष में सुख-समृद्धि, खुशहाली, आपसी एकता और सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती है। पूरे समारोह के दौरान मेहमानों में खासा उत्साह देखने को मिला।
होटल के जनरल मैनेजर मनिंदर जीत सिंह सिबल ने स्वयं समारोह का नेतृत्व किया और मेहमानों का स्वागत किया। होटल प्रबंधन के अनुसार, इस तरह के आयोजन मेहमानों को यादगार अनुभव देने के साथ-साथ पारंपरिक उत्सवों को बढ़ावा देने और सामुदायिक जुड़ाव मजबूत करने का माध्यम हैं।
इस समारोह के साथ ही वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका ने आगामी क्रिसमस और नववर्ष के जश्न की तैयारियों का आगाज कर दिया है।

क्रिसमस एवं नववर्ष समारोह, बैंक्वेट पार्टियों, कॉर्पोरेट कार्यक्रमों एवं कमरों की बुकिंग के लिए संपर्क करें:

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share