- करनाल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का आयोजन
करनाल। हरियाणा के खेल, युवा सशक्तीकरण एवं विधि मंत्री गौरव गौतम अपनी टीम के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पदयात्रा में शामिल होने करनाल पहुंचे। हरियाणा भाजपा की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस अवसर पर गौरव गौतम ने कहा कि देश की जनता के आशीर्वाद और समर्थन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने में सफल रही है। वहीं, हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई है।
उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में हरियाणा के खिलाड़ी लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश के लड़के और लड़कियां विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए नकद पुरस्कार के साथ सरकारी नौकरियां भी प्रदान कर रही है।
