डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने “गीत मेरे मन के” कार्यक्रम का आयोजन किया

चंडीगढ़। डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप द्वारा मिनी टैगोर थिएटर, सेक्टर 18, चंडीगढ़ में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संगीतमय कार्यक्रम “गीत मेरे मन के” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यादगार-ए-रफी और सुरसरगम कला मंच, चंडीगढ़ के संस्थापक श्री बी.डी. शर्मा तथा प्रसिद्ध क्विज मास्टर श्री किशोर कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। श्री बी.डी. शर्मा ने “कल चमन था आज एक सेहरा हुआ” गीत गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं क्विज मास्टर श्री किशोर कुमार शर्मा ने अनुराधा शर्मा के साथ युगल गीत “छेड़ो ना मेरी जुल्फें, सब लोग क्या कहेंगे” प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम में अन्य गायकों ने भी अपने मधुर गीतों से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। दर्शकों ने सभी प्रस्तुतियों की सराहना की।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share