देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले व्यापारी वर्ग की समस्याओं का समाधान करना तथा उनके हितों की रक्षा सुनिश्चित करना अति आवश्यक : गोपाल शरण गर्ग

 

घरों में दुकान चलाने वालों से कोई दिक्कत नहीं पर कर्मठ व्यापारियों के लिए नुकसानदेह हैं ऑनलाइन बिजनेस वाले

व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के गठन के लिए संघर्ष जारी रहेगा : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच

 

चण्डीगढ़ : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनके कल्याण के लिए पेंशन योजना लागू करवाने तथा व्यापारी आयोग के गठन की मांग को लेकर संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है। उनके मुताबिक व्यापारियों को उनका उचित मान-सम्मान और सुरक्षा दिलाना मंच की प्राथमिकता है।
चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोपाल शरण गर्ग ने ऑनलाइन बिजनेस वाले कर्मठ व्यापारियों के लिए नुकसानदेह करार दिया। साथ ही उन्होंने घरों में दुकान चलाने वालों से कोई दिक्कत नहीं होने संंबंधी बात भी कही।

उन्होंने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और करों के माध्यम से देश के विकास में योगदान देते हैं। ऐसे में व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना तथा उनके हितों की रक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है।
इस अवसर पर मंच के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष तरसेम मित्तल ने कहा कि चंडीगढ़ के व्यापारियों को स्थानीय स्तर पर पेश आने वाली समस्याओं को प्रशासन और नगर निगम तक पहुंचाना उनका नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लगातार प्रयास करेगा।
तरसेम मित्तल ने बताया कि व्यापारियों को उचित सम्मान, सुरक्षा और सुविधाएं दिलाने के उद्देश्य से पूरे चंडीगढ़ में व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से व्यापारियों को एकजुट कर उनकी मांगों को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
राजनीतिक दृष्टि से भी तरसेम मित्तल की भूमिका चर्चा में है। वह आम आदमी पार्टी के व्यापार विंग के उपाध्यक्ष भी हैं।
बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, उनके कल्याण और संगठन को मजबूत बनाने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। मंच ने व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए अपने प्रयासों को और तेज करने की प्रतिबद्धता जताई।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share