ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

ढकोली, 28 सितंबर। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ओआरसी सैनिक अकादमी, ढकोली की ओर से ग्रीन वैली पार्क एवं आसपास के क्षेत्रों में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान में अकादमी के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।
इस दौरान बच्चों को पेड़ों के महत्व और पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में कर्नल एस.एस. चौहान, डायरेक्टर रंजीत रंजन झा, श्रीमती रिचा झा, हमदम शर्मा सहित अकादमी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
कर्नल एस.एस. चौहान ने कहा कि वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ी के लिए अनमोल उपहार है। वहीं डायरेक्टर रंजीत रंजन झा ने कहा कि अकादमी शिक्षा के साथ बच्चों में सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।
अभियान के अंत में लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share