रामलीला कमेटी के डायरेक्टर श्री अनिल डंडयाल जी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया

चंडीगढ़ , 23 अगस्त 2026 – आज श्री राम जानकी सेवा मंडल, सेक्टर-45 रामलीला कमेटी के डायरेक्टर श्री अनिल डंडयाल जी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

इस शुभ अवसर पर रामलीला कमेटी के सभी कलाकार, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने श्री अनिल डंडयाल जी को पुष्पमाला पहनाकर, केक काटकर और मिठाई खिलाकर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में जय श्री राम के जयकारों के बीच भजन-कीर्तन भी हुआ और अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share