आर्टिस वेलफेयर ग्रुप की आम बैठक संपन्न,माता की चौकी के लिए नई कमेटी का गठन,

चंडीगढ़ ( ) आर्टिस वेलफेयर ग्रुप (रजिस्टर्ड) की एक महत्वपूर्ण आम बैठक का आयोजन सेक्टर 42 स्थित सामुदायिक केंद्र (कम्युनिटी सेंटर) में किया गया। इस बैठक में ग्रुप के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और संस्था के भविष्य की रूपरेखा पर गहन विचार-विमर्श किया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए ग्रुप के चेयरमैन संजीव ठाकुर ने बताया कि आज की सभा का मुख्य उद्देश्य ग्रुप के कल्याण (वेलफेयर) के लिए सभी सदस्यों के बहुमूल्य सुझाव लेना था। बैठक के दौरान संस्था के सुचारू संचालन के लिए सर्वसम्मति से संविधान में कुछ जरूरी संशोधन भी किए गए, जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने अपनी सहर्ष मंजूरी दी इस बैठक मे आगामी दिनों में आयोजित होने वाली माता की चौकी के भव्य आयोजन के लिए एक अलग से विशेष कमेटी का गठन किया गया है। इस धार्मिक कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ और अनुभवी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमेटी में महंत जे.के. शर्मा, महंत माया राम और नफे सिंह को माता रानी की चौकी के सफल संचालन और प्रबंधन का मुख्य उत्तरदायित्व दिया गया है।इस अवसर पर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर और स्थानीय एरिया पार्षद जसबीर बंटी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने माता की चौकी कमेटी के नवनियुक्त सीनियर एडवाइजर महंत श्री जे.के. शर्मा जी को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही पार्षद जसबीर बंटी द्वारा महंत जे.के. शर्मा को ग्रुप का विशेष ‘सम्मान चिन्ह’ (Memento) भेंट कर सम्मानित भी किया गया।बैठक के अंत में ग्रुप के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि जसबीर बंटी और सभी सदस्यों का बैठक में पहुंचने व रचनात्मक सुझाव देने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share