भारत विकास परिषद ने धूमधाम से मनाया परिवार मिलन व शपथ ग्रहण समारोह

चंडीगढ़ ( )भारत विकास परिषद की नॉर्थ-5 शाखा द्वारा सेक्टर-22 स्थित कम्युनिटी सेंटर में परिवार मिलन, नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण (इंस्टालेशन सेरेमनी), स्वतंत्रता दिवस, तीज और रक्षाबंधन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष दीपक मित्तल ने की। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष एम.के. विरमानी और ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री एस.आर. शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ किया गया शपथसमारोह के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष एम.के. विरमानी ने नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक मित्तल, सचिव कमलेश अरोड़ा और वित्त सचिव सुशील शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री एस.आर. शर्मा ने नई कार्यकारिणी समिति के अन्य सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाई। इस अवसर पर एम.के. विरमानी ने भारत विकास परिषद के सेवा कार्यों और उद्देश्यों पर अपने विचार साझा किए। संगठन से जुड़े नए सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समांउत्सव में प्रांतीय उपाध्यक्ष निर्मल अग्रवाल, जोन महिला प्रमुख प्रेमलता शाह और जोन संस्कार प्रमुख कुसुम अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं और छोटे बच्चों ने देशभक्ति और राखी के गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। समारोह का मुख्य आकर्षण पंजाबी गिद्धा रहा, जिस पर सभी सदस्य झूमने और नाचने पर मजबूर हो गए।व्यंजनों का आनंद और राष्ट्रगान से समापनकार्यक्रम के दौरान आए हुए अतिथियों और सदस्यों ने भल्ला-पापड़ी चाट और बेसन के चीले जैसे लजीज स्नैक्स का आनंद लिया। अंत में वित्त सचिव सुशील शर्मा ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ, जिसके बाद सभी ने रात्रि भोज (डिनर) का आनंद लिया।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share