वॉयस एंड यूनिटी संस्था ने आंगनवाड़ी बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

परवाणू (15 अगस्त): वॉयस एंड यूनिटी संस्था द्वारा परवाणू में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था की फाउंडर व अध्यक्ष जया गोयल ने बताया कि इस बार स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आंगनवाड़ी के बच्चों और संस्था के सदस्यों ने मिलकर मनाया। इस खास अवसर पर बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए संस्था की ओर से उन्हें तिरंगे झंडे के साथ-साथ लेखन सामग्री (जैसे ज्योमेट्री बॉक्स, शार्पनर, पेंसिल, पेन, नोटबुक्स) और जूते (शूज) वितरित किए गए।अध्यक्ष जया गोयल ने आगे बताया कि ‘वॉयस एंड यूनिटी’ संस्था द्वारा सामाजिक दायित्व निभाते हुए आंगनवाड़ी के 15 बच्चों को गोद (अडॉप्ट) भी किया गया है, जिनकी शिक्षा और अन्य जरूरतों में संस्था सहयोग कर रही है।इस गरिमामयी कार्यक्रम में संस्था की ओर से शशि गोयल, नंदी गोयल, रमा गोयल सहित आंगनवाड़ी की अध्यापिका सुलोचना शर्मा और समस्त स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित रहा।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share