पर्यावरण संरक्षण का संदेश सेक्टर-45 सी विद्यालय में वृक्षारोपण

चंडीगढ़, 10 जुलाई : भारतीय संस्कृतिक ज्ञान के संस्थापक एवं संयोजक अनूप सरीन के नेतृत्व में गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-45 सी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया , इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. समर्थ खन्ना ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। विद्यालय के प्रिंसिपल संजीव सिंगला ने भारतीय संस्कृतिक ज्ञान, चंडीगढ़ द्वारा समाज एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था संस्थापक एवं संयोजक अनूप सरीन के नेतृत्व में समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा भारतीय संस्कृति के संवर्धन हेतु उल्लेखनीय कार्य कर रही है। उन्होंने संस्था के इस जनहित अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।
इस अवसर पर भारतीय संस्कृतिक ज्ञान के सदस्य और स्कूल के सभी स्टाफ मौजूद रहे
मनोज भारद्वाज, राजेश्वर गुप्ता, सुशील जैन,
अमित अग्रवाल, सतेंद्र शर्मा, प्रताप, नितिन, सुभाष चन्द्र, नरेश गोयल, विश्व गुप्ता, वीके जोशी, रुबी गुप्ता,राजेश गोयल,अशोक विज, भगत सिंह,कुलविंदर कौर, सलोनी
राहुल, हितैषी ,तसनु अरोड़ा, गुरशरण कौर,रोज़लीन,मनप्रीत कौर,सतीश कुमार, अरविन्द ठाकुर

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share