– सेक्टर-33 के सरकारी फ्लैटों में गंदे पेयजल की समस्या, सेक्टर 32 की टैनामेंट कॉलोनी के मकानों की मरम्मत सहित अन्य विकास कार्यों को लेकर की चर्चा
चंडीगढ़, 6 जुलाई
चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड-22 की पार्षद श्रीमती अंजू कत्याल ने प्रशासन के चीफ इंजीनियर श्री सीबी ओझा से मुलाकात कर अपने वार्ड की समस्याओं और प्रशासन से संबंधित विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। अंजू को तैयार ने चीफ इंजीनियर सीबी ओझा को बताया कि सेक्टर 32 की टैनामेंट कॉलोनी के मकान बहुत पुराने हो चुके हैं और जर्जर हालत में है उन्होंने इन मकानों की तुरंत मरम्मत कार्य करवानो को लेकर मांग की। इसके साथ ही पार्षद अंजू कटयाल ने चीफ इंजीनियर को बताया कि सेक्टर 32 ए में सोपिन्स स्कूल के साथ प्रशासन की सरकारी जमीन खाली पड़ी है। वहां पर गैरकानूनी तौर पर वहां खड़े किए जा रहे हैं। उन्होंने चीफ इंजीनियर को कहा कि इस ओपन स्पेस का पार्क के तौर पर विकास किया जाए, जिससे जहां अवैध पार्किंग को लगाम लगेगी, वहीं आसपास के लोगों को एक स्वस्थ वातावरण में सैर करने की सुविधा भी मिलेगी। उन्होंने चीफ इंजीनियर के समक्ष सेक्टर-33 स्थित सरकारी फ्लैटों में गंदे पेयजल की आपूर्ति की गंभीर समस्या का मुद्दा भी उठाया । पार्षद अंजू कत्याल ने मुख्य अभियंता को बताया कि पिछले कुछ समय से यहां सरकारी फ्लैटों में गंदे और दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दूषित पेयजल से जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए इस समस्या का तत्काल समाधान किया जाना बेहद आवश्यक है।
पार्षद अंजू कत्याल ने बताया कि मुख्य अभियंता श्री ओझा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए समस्या की जांच करने और जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने के आदेश दिए। इसके साथ ही चीफ इंजीनियर ने उनके द्वारा बताएगी समस्याओं और विकास कार्यों की मांग को लेकर जल्दी ही हल निकालने का आश्वासन दिया। पार्षद अंजू कत्याल ने कहा कि अपने वार्ड के लोगों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों का समय पर समाधान उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी वह क्षेत्रवासियों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाती रहेंगी।
पार्षद अंजू कत्याल ने प्रशासन के मुख्य अभियंता से की मुलाकात
