पंजाबियों और गांवों के हितों के खिलाफ बोलने वाले चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष को तत्काल हटाया जाए: कुलजीत सिंह संधू

चंडीगढ़, 18 जून।
वार्ड नंबर 14 के पार्षद कुलजीत सिंह संधू ने चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा द्वारा गांवों और पंजाबियों के हितों के खिलाफ दिए जा रहे बयानों की कड़ी निंदा करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग की है।
कुलजीत सिंह संधू ने कहा कि चंडीगढ़ के गांवों के किसान और निवासी लंबे समय से लैंड पूलिंग पॉलिसी तथा चेंज इन लैंड यूज (CLU) पॉलिसी की मांग कर रहे हैं, ताकि गांवों का सुनियोजित विकास हो सके और किसानों को उनके अधिकार मिल सकें। लेकिन भाजपा अध्यक्ष लगातार इन जनहितकारी मांगों का विरोध कर रहे हैं, जो गांवों के विकास को रोकने और किसानों के हितों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है।
उन्होंने कहा कि पंजाबियों और ग्रामीण आबादी के खिलाफ किसी भी प्रकार की टिप्पणी या भेदभावपूर्ण सोच स्वीकार नहीं की जा सकती। चंडीगढ़ के गांव शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं और उनके अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए।
संधू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष के बयानों और रवैये का गंभीर संज्ञान लिया जाए तथा गांवों और किसानों के हितों के खिलाफ कार्य करने वाले ऐसे नेतृत्व को तत्काल बदला जाए।
उन्होंने कहा कि लैंड पूलिंग पॉलिसी और सीएलयू पॉलिसी लागू कर चंडीगढ़ के गांवों को विकास की मुख्यधारा में लाया जाना चाहिए। ग्रामीणों और किसानों को उनका न्यायसंगत अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
जारीकर्ता:

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share