वार्ड नंबर 15 की आज़ाद उम्मीदवार ने डीएसपी एच.एस. बल पर लगाए धक्केशाही के आरोप

मोहाली:–वार्ड नंबर 15, फेज 10 से आजाद उम्मीदवार हरमनदीप कौर ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान अपने साथ एस.एच.ओ. अमन वैदवान द्वारा डीएसपी एच.एस. बल के कहने पर की गई बदसलूकी और धक्केशाही के खिलाफ,उनके पति संत सिंह सनी कण्डा सबूत और तथ्यों के साथ मीडिया के सामने आए।

मीडिया से बातचीत करते हुए संत सिंह सनी कण्डा ने कहा कि उन्हें कल से ही धमकियां मिल रही थी और उन्होंने मुझे धमकाते कहा था कि कल अगर इलेक्शन के दरमियान अपने बूथ के आसपास भी नजर आये तो तेरे को उठाकर ले जाएंगे और यही मेरे साथ हुआ भी। आज मतदान के दौरान मैं अपने बूथ पर बैठा हुआ था, 12:30 बजे के आसपास अचानक मैंने नोट किया कि फर्जी वोटिंग हो रही है, क्योंकि जो लोग वोट डालने आए थे वो हमारे इलाके से नहीं थे। इसका जब मैं विरोध करना चाहा तो कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र पाल कौर ने फौरन पुलिस को बुला लिया और कई बार बुलाने पर भी नहीं आने वाली पुलिस ने भी तेज़ी से कार्रवाई करते हुए न सिर्फ मुझे खाली पेपर साइन करवाने की जबरिया कोशिश की। मेरे खाली पेपर पर साइन करने से मना करने पर मुझे जबरदस्ती उठाकर स्कॉर्पियो में डाल दिया, मैं जैसे तैसे स्कॉर्पियो से बचकर निकल गया। पुलिस का जवान मेरा पीछा करते हुए मेरे कुर्ते की जेब को फाड़ देता है। और गजब की बात यह है कि लगभग आधे घंटे में पुलिस स्टेशन से एक परवाना मेरे नाम भेजा जाता है जिसके मार्फ़त मुझ पर जोर दिया जाता है कि मुझे हर हाल में 4:00 बजे पुलिस स्टेशन आना है, क्योंकि 5:00 बजे तक वोटिंग है फिर भी मुझे 4:00 बजे बुलाया और मुझे वह परवाना भी 1:30 पर दिया गया। जिसका प्रूफ मेरे पास है। इस बर्बर कार्रवाई के लिए संत सिंह ने तात्कालिक एस एच ओ और एरिया के डीएसपी एचएस बाल का नाम लिया कि उन के कहने पर यह सब हुआ है। क्योंकि कांग्रेस कैंडिडेट जितेंद्र पाल के बेटे सिमरजीत सिंह के डीएसपी के साथ अच्छे संबंध है, जिसका फायदा उठाकर वह हमारे खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। कांग्रेस कैंडिडेट के बेटे, कांग्रेस कैंडिडेट जितेंद्र कौर, एस.एच. ओ. अमन, डीएसपी बल के अलावा हरियाणा राज्य के सिरसा शहर से किसी एम.एल. ए. के बेटे सुमित बेनीवाल नामक एक युवक पर भी संत सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह आदमी धमकी दे रहा है कि तुम्हारी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए जाएंगे शाम को। संत ने कहा कि यदि उनक़ो या उनके परिवार के किसी सदस्य को कोई नुकसान पहुंचता है तो उसके लिए यह उपरोक्त लोग ही जिम्मेवार होंगे जो लोकतंत्र को मजाक समझ रहे हैं और बूथ कैपचरिंग करके लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share