श्री खेड़ा शिव मंदिर सेक्टर 28 चंडीगढ़ में श्रीहनुमान जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

श्री खेड़ा शिव मंदिर सेक्टर 28 चंडीगढ़ में श्रीहनुमान जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में दिव्य सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। मंदिर सभा के प्रधान देशराज बंसल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष, मंदिर में विभिन्न प्रकार से श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। मंदिर सभा के सभी सदस्यों ने सुंदरकांड पाठ में भाग लिया और महिला मंडल का विशेष सहयोग रहा। 28, 27,29 एवं 30 सेक्टर की महिलाएं पाठ में सम्मिलित हुई। मंदिर के आचार्य ईश्वर चंद्र शास्त्री जी ने अपने साथियों के साथ संगीतमय सुंदरकांड का गायन किया और सभी देशवासियों को श्री हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी। पंचकूला से श्रीसुरेंद्रपाल दास “रामायणी” भी आशीर्वाद एवं शुभकामना देने के लिए श्री खेड़ा शिव मंदिर में पधारे। पंडित सुभाष चंद्र शर्मा ने हनुमान जी की आरती उतारी और आई हुई संगत में प्रसाद वितरित किया।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share