शिवसेना हिंदुस्तान चंडीगढ़ ने मनाया 23 वा स्थापना दिवस

आज शिवसेना हिंदुस्तान सारे भारत में अपना 23 वा स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया है। चंडीगढ़ में भी समस्त कार्यकारणी ने बड़ी धूमधाम से पार्टी स्थापना दिवस मनाया। सुबह की शुरुआत पंजाब राज्य सचिव एवं चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय सिंह चौहान जी की अध्यक्षता में मोली जागरा कमपलैकस के श्री सनातन धर्म मंदिर में हवन यज्ञ ओर भजन कीर्तन करते हुई। पार्टी की उन्नति और खुशहाली की प्रार्थना की गई। इसके बाद फलों और लड्डुओं का लंगर भी लगाया गया। इस अवसर पर शिवसेना हिंदुस्तान चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह चौहान ने देश भर के सभी पदाधिकारीयो और कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शेर ए हिंद माननीय श्री पवन कुमार गुप्ता जी की अध्यक्षता में शिवसेना हिंदुस्तान दिन दुगनी रात चौगुनी उन्नति कर रही है। उनके मार्गदर्शन में शिवसेना हिंदुस्तान भारत में 18 राज्यों के साथ साथ अन्य राज्यों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है। शिवसेना हिंदुस्तान सनातन संस्कृति और समाज की रक्षा के दिन रात खड़ी रहेगी।
इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री मुरारी पाल, चंडीगढ़ युवा प्रमुख अजीत चौहान, चंडीगढ़ हिन्दुस्तान मजदूर सेना प्रमुख कृष्ण कुमार चौहान,वाङ नं 7 के प्रमुख प्रकाश चन्द , वार्ड प्रभारी संजय गुप्ता, मौली जागरा से ब्लोक पमुख पप्पू ,जसदेव और अन्य शिवसेनिक महिला शक्ति भारी संख्या में शामिल रहीं ।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share