गांव अटावा में आधारभूत ढांचे को मजबूती, पेवर ब्लॉक कार्य का शुभारंभ

Chandigarh

आज ग्राम अटावा की फिरनी रोड पर पेवर ब्लॉक एवं पीसीसी टाइल्स के निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह विकास कार्य गांव की सुंदरता एवं आधारभूत संरचना को और अधिक सुदृढ़ एवं आकर्षक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पेवर ब्लॉक लगाए जाने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा वाहनों की पार्किंग के लिए भी बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी, जिससे गांव के समग्र स्वरूप में सकारात्मक सुधार आएगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं क्षेत्र पार्षद श्री जसबीर सिंह बंटी तथा श्री तरलोचन सिंह बंटी उपस्थित रहे। उन्होंने नारियल तोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अटावा के अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

इस मौके पर एसडीओ श्री साहिल ने जानकारी दी कि यह कार्य लगभग 16 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है तथा इसे एक महीने के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। वहीं पार्षद श्री जसबीर सिंह बंटी ने आश्वासन दिया कि गांव के विकास एवं बेहतरी में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान जेई सुरेश चंद, सुपरवाइजर भुवनेश भट्टी, राज कुमार शर्मा, पवन सिंगला, दविंदर कुमार, अशोक कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share