13 मार्च को रिलीज होगी फिल्म टू वे

चंडीगढ़(अमरपाल नूरपुरी): आजकल समाज में एक सोच ऐसी आ गयी है कि लड़कियां अपने को लडक़ों से ज्यादा दिखाने के लिए हर वो बुरा काम करना चाहती हैं जो हमारी संस्कृति के लिहाज़ से उनको नहीं करना चाहिए, इसमें जुआ, शराब, नशा, और पुरुष वैश्या जैसे घिनोने काम भी शामिल हैं।
ये कहानी ऐसी ही तीन लड़कियों की है जो अपने परिवार की गलत तरीकों से कमाई दौलत और ताकत के नशे में एक शरीफ लडक़े का बलात्कार कर देती हैं।
उस लडक़े की बात पर कोई यकीन नहीं करता, ये बात ही ऐसी है की कोई सामान्य व्यक्ति सोच भी नहीं सकता यकीन करना तो दूर की बात।
वो लडक़ा इन्साफ के लिए पुलिस के पास जाता है, अदालत का दरवाजा भी खटखटाता है पहले तो कोई उसकी पूरी बात सुनने को ही तैयार नहीं होता और कोई सुनता भी है तो लडक़ी के परिवार का नाम सुनकर कुछ करने की हिम्मत नहीं करता।
फ़िल्म में मुख्य कलाकार गुरलीन चोपड़ा, मिलिंद गुणाजी, सुधा चंद्रन, विजय पाटकर, पंकज बेरी, देवयांशी डे, डी. रंधावा, मन्नत सिंह, नेहा वर्मा, अर्चना गोल्डस्मिथ, जानवी सांगवान, विजय खेपर, राजिन्दर वर्मा, आरव वधवा, जीतराय दत्त संदीप सिंघल इत्यादि ने काम किया है ।
यशबाबू एंटरटेनमेंट की यह सातवीं फ़िल्म सिनेमाघर में आ रही हैं । निर्देशन विजय खेपर तथा कॉन्सेप्ट, क्रिएटिव डायरेक्टर व प्रोड्यूसर राजिन्दर कुमार वर्मा का है । टूवे देशभर के सिनेमाघरों में 13 मार्च 2026 को रिलीज़ होगी !

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share