सीआरपीएफ कर्मियों के बच्चों के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से एमओयू नवीनीकरण

चंडीगढ़, 23 दिसंबर 2025:
श्री विशाल कंडवाल, कमाण्डेंट 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हल्लोमाजरा, चंडीगढ़ के प्रयासों से क्षेत्रीय कावा कल्याण समिति, केरिपुबल कैंपस और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के बीच पहले हुए समझौता ज्ञापन (MoU) को आगे जारी रखने के लिए दिनांक 23 दिसंबर 2025 को एक नया एमओयू हस्ताक्षरित किया गया।

यह समझौता कमाण्डेंट 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल तथा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार सतबीर सिंह सहगल और एडमिशन एरिया मैनेजर दीपक पुरी के मध्य हुआ।

एमओयू का उद्देश्य

इस समझौते के तहत सीआरपीएफ के शहीद, दिव्यांग, वीरता पदक प्राप्त, सेवारत तथा सेवानिवृत्त कर्मियों के बच्चों को उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा में विशेष रियायत और छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

सीटों और लाभ का प्रावधान

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में सीआरपीएफ के बच्चों के लिए
लगभग 1000 सीटों का प्रावधान किया गया है।

इन सीटों पर विभिन्न कोर्सों में
50% से 100% तक शुल्क में रियायत/छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

शामिल प्रमुख कोर्स

  • Engineering & Technology

  • Law

  • Liberal Arts & Humanities

  • Sciences & Applied Health Sciences

  • Tourism & Hospitality

पात्रता श्रेणियाँ

1️⃣ ड्यूटी के दौरान शहीद सीआरपीएफ कर्मियों के बच्चे
2️⃣ सेवा के दौरान दिव्यांग या मृत कर्मियों के बच्चे
3️⃣ वीरता पदक प्राप्त कर्मियों के बच्चे
4️⃣ सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के बच्चे

इस पहल से सीआरपीएफ परिवारों के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे और उनकी उच्च शिक्षा का मार्ग सुगम होगा।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share