पार्टी प्रवक्ता राजीव शर्मा चण्डीगढ कांग्रेस के महासचिव बने

Chandigarh

कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजीव शर्मा को तुरंत प्रभाव से चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। इस आशय का एक पत्र पार्टी की लोकल यूनिट के अध्यक्ष एच.एस.लक्की ने कल सैक्टर 35 कांग्रेस भवन में जारी किया।

शर्मा, जो पेशे से वकील हैं, अगस्त 2021 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। तब से ही वह पार्टी प्रवक्ता के तौर पर काम कर रहे हैं। महासचिव के पद पर उनकी ताजा नियुक्ति के साथ साथ वह चंडीगढ़ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के तौर पर भी अपना काम करते रहेंगे।

प्रदेश यूनिट के जनरल सेक्रेटरी के तौर पर, उन्हें पार्टी अध्यक्ष एच.एस.लक्की ने चण्डीगढ़ के शहरी क्षेत्रों में ज़मीनी स्तर पर पार्टी को संगठित और मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share