चण्डीगढ़ : सेक्टर 29 स्थित श्री साईंधाम द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी साईं बाबा की भव्य विशाल पालकी शोभा एवं रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर की कमेटी के अध्यक्ष रमेश कालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 अक्तूबर दिन शनिवार को बाबा की मध्याह्न आरती के बाद दोपहर 1 बजे पालकी शोभा यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होगी जो सेक्टर 30, 20, 21, 22, अरोमा लाइट पॉइंट से सेक्टर 35, 34, 33 व 32 के लाइट पॉइंट से होते हुए वापिस मंदिर परिसर में सम्पन्न होगी। इस दौरान सेक्टर 33 स्थित टैरेस गार्डन के सामने शाम 6 बजे बाबा की धूप आरती होगी व उसके बाद साढ़े छह बजे बाबा को भोग अर्पण करने के पश्चात् चाय प्रसाद का लंगर होगा। मंदिर में पालकी शोभा एवं रथ यात्रा के विश्राम लेने के बाद अटूट भंडारा बरताया जाएगा।
Related Posts
सेक्टर 19 की मार्केट में फड़ी वाले ने दुकानदार पर हमला किया :
दुकानदारों व फड़ी वालों में टकराव की स्थिति से माहौल तनाव पूर्ण चण्डीगढ़ : मार्केट कमेटी, सेक्टर 19-सी में आज एक फड़ी वाले द्वारा मार्केट के दुकानदारों के साथ दुर्व्यवहार करने से तनाव का माहौल बन गया एवं टकराव की स्थिति पैदा हो गई। मार्केट कमेटी के अध्यक्ष विवेक जौली ने जानकारी दी कि मार्केट […]
वर्ल्ड हार्ट डे: डॉ. आर.के. जसवाल ने स्टेमी के इलाज के लिए समय पर और असरदार कदम उठाने की अहमियत बताई
– स्टेमी हार्ट अटैक का एक गंभीर रूप है जो तब होता है जब दिल तक खून पहुंचाने वाली कोई नस अचानक ब्लॉक हो जाती है – चंडीगढ़, 29 सितंबर, 2026: आज विश्व ह्दय दिवस (वर्ल्ड हार्ट डे) के मौके पर यहां आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, डॉ.आर.के.जसवाल, सीनियर डायरेक्टर और हेड, कार्डियोलॉजी विभाग […]
नवाचार और जज़्बे का संगम: Bold Framee Entertainment के साथ कंवलप्रीत सिंह और रोहित कुमार का ‘11:11’ बना विश्व रिकॉर्ड
अभिनेता-गायक कंवलप्रीत सिंह ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है — मात्र 24 घंटों में 24 एआई (AI) आधारित म्यूज़िक वीडियो रिलीज़ कर इतिहास रच दिया। Bold Framee Entertainment प्रोडक्शन के तहत निर्मित उनका महत्वाकांक्षी एलबम ‘11:11’, जिसे रोहित कुमार ने प्रोड्यूस किया है, को वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया द्वारा “एक ही दिन में सबसे तेज़ […]
