दिव्या रामायण युवा कला मंच द्वारा भव्य रामलीला मंचन का आयोजन

 

सब्जी मंडी, सेक्टर 49 B में स्थित रामलीला मंच पर दिव्या रामायण युवा कला मंच द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में आज 29 सितंबर 2025 को अक्षय कुमार वध, रावण-सीता का अशोक वाटिका में संवाद, हनुमान जी का अशोक वाटिका में माता सीता से मिलना, अशोक वाटिका का उजाड़ना, और लंका दहन की रोमांचक प्रस्तुति दी गई।

अद्भुत दृश्य: हनुमान जी का आकाश में उड़ना

आज के मंचन का सबसे अद्भुत दृश्य हनुमान जी जिसका किरदार बहुत लोकप्रिय कलाकार श्री पवन शर्मा निभा रहे हैं , आयोजकों द्वारा आधुनिक टेक्नीक के साथ उनको आकाश मार्ग में उड़ना था। दर्शकों ने खूब तालियों के साथ प्रशंसा की और अपने मोबाइल की टॉर्च लाइट्स जला कर धन्यवाद किया। यह दृश्य वास्तव में अविस्मरणीय था और दर्शकों को रामायण के उस महत्वपूर्ण पल से जोड़ दिया, जब हनुमान जी ने अपनी अद्भुत शक्तियों का प्रदर्शन किया।

अक्षय कुमार वध

अक्षय कुमार वध का दृश्य भी बहुत ही रोमांचक था। हनुमान जी द्वारा अक्षय कुमार का वध और उसके पीछे की कहानी को बहुत ही प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

रावण-सीता का अशोक वाटिका में संवाद

रावण और सीता का अशोक वाटिका में संवाद भी बहुत ही मार्मिक था। रावण की भूमिका में श्री अश्विनी शर्मा जी ने अपनी अदाकारी से दर्शकों को प्रभावित किया, जबकि माता सीता की भूमिका में अवनीत ने अपनी भक्ति और साहस को बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।

हनुमान जी का अशोक वाटिका में माता सीता से मिलना

हनुमान जी का अशोक वाटिका में माता सीता से मिलना भी एक महत्वपूर्ण दृश्य था। हनुमान जी की भूमिका में कलाकार ने अपनी अदाकारी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। माता सीता को राम जी का संदेश देने और उनकी प्रतिक्रिया को बहुत ही मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया गया।

अशोक वाटिका का उजाड़ना और लंका दहन

अशोक वाटिका का उजाड़ना और लंका दहन के दृश्य भी बहुत ही रोमांचक थे। हनुमान जी की शक्ति और क्रोध को बहुत ही प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share