चंडीगढ़. अयोध्या में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व पर श्री सनातन धर्म मन्दिर सेक्टर 46 में भजन संध्या आयोजित की गई। भजन संध्या में भगवान श्री राम का गुणगान किया गया और इस मौके पर भजन सुनने के लिए प्रभू भक्तों की भारी उमड़ी। मन्दिर सभा के प्रधान श्री जतिंदर भाटिया ने बताया कि मन्दिर परिसर में भजन गायक श्री के.के. आनन्द ने भगवान श्री राम के भजनों से उपस्थित प्रभु भक्तों को आनंदमई किया। इस मौके पर श्री सनातन धर्म मंदिर सभा सेक्टर 46 के महामंत्री सुशील सोवत, आर के आनंद, डी डी शर्मा, अशोक भगत, राकेश जोषी, जोली त्रिखा, नरेंद्र भाटिया, ओ पी सचदेवा तथा सुरेंद्र नैयर सहित बड़ी संख्या में प्रभु भक्त हाज़र थे।
Related Posts
चण्डीगढ़ रामलीला कमेटी (रजि. द्वारा 59वां श्रीराम लीला और दशहरा का निमंत्रण पत्रिका जारी की
चण्डीगढ़ रामलीला कमेटी (रजि. नेहरू पार्क, सेक्टर 22. बी, चण्डीगढ़ द्वारा 59वां श्रीराम लीला और दशहरा का निमंत्रण पत्रिका जारी की गई इस अवसर पर राहुल गुप्ता संयोजक ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया की श्री रामलीला कार्यक्रम 20 सितम्बर से 03 अक्टूबर 2025 रामलीला ग्राऊंड (अरोमा होटल के नज़दीक) श्री रामलीला का मंचन […]
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिज़ाइन ने डिज़ाइन, ट्रांस-मीडिया और क्रिएटिव टेक्नोलॉजी में उभरते अवसरों पर प्रकाश डाला
चंडीगढ़:–पंजाब अपनी ऊर्जा, उद्यमशीलता और रचनात्मकता के लिए सदैव जाना जाता रहा है। संगीत और फिल्मों से लेकर फैशन, भोजन, खेल और व्यवसाय तक, पंजाब के छात्रों ने हमेशा कल्पनाशीलता और नवाचार की स्वाभाविक प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। आज वही रचनात्मक भावना डिज़ाइन, एनिमेशन, गेमिंग, यूआई-यूएक्स, आर्किटेक्चर, डिजिटल मीडिया और विज़ुअल कम्युनिकेशन जैसे आधुनिक […]
प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग (NDDY) परीक्षाओं का परिणाम घोषित
यशपाल कपूर हिमाचल प्रदेश से प्रथम आए चंडीगढ़: वरदान नेचरोपैथी एंड योग केंद्र चंडीगढ़ पर हुई गांधी नेशनल अकैडमी ऑफ नेचरोपैथी, गांधी स्मारक प्राकृतिक चिकित्सा समिति, नई दिल्ली द्वारा आयोजित प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग (NDDY )की परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। दिसंबर 2025 में आयोजित इन परीक्षाओं में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों […]
