चंडीगढ़. अयोध्या में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व पर श्री सनातन धर्म मन्दिर सेक्टर 46 में भजन संध्या आयोजित की गई। भजन संध्या में भगवान श्री राम का गुणगान किया गया और इस मौके पर भजन सुनने के लिए प्रभू भक्तों की भारी उमड़ी। मन्दिर सभा के प्रधान श्री जतिंदर भाटिया ने बताया कि मन्दिर परिसर में भजन गायक श्री के.के. आनन्द ने भगवान श्री राम के भजनों से उपस्थित प्रभु भक्तों को आनंदमई किया। इस मौके पर श्री सनातन धर्म मंदिर सभा सेक्टर 46 के महामंत्री सुशील सोवत, आर के आनंद, डी डी शर्मा, अशोक भगत, राकेश जोषी, जोली त्रिखा, नरेंद्र भाटिया, ओ पी सचदेवा तथा सुरेंद्र नैयर सहित बड़ी संख्या में प्रभु भक्त हाज़र थे।
Related Posts
अमरजीत कुमार, AIDYO महासचिव, ने नेपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे प्रदर्शनकारियों पर हुए क्रूरतम हमले, जिसमें 24 लोगों की जान गई
विषय : अमरजीत कुमार, AIDYO महासचिव, ने नेपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे प्रदर्शनकारियों पर हुए क्रूरतम हमले, जिसमें 24 लोगों की जान गई, की कड़ी निंदा करते हुए निम्नलिखित बयान जारी किया है नेपाल के जनता ने 2008 में लोकतंत्र की चाह में शोषणकारी राजतंत्र को उखाड़ फेंका था। लेकिन पिछले 17 वर्षों […]
अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा—वरिष्ठ नागरिक ज्ञान और अनुभव का अमूल्य खजाना चंडीगढ़, 29 जनवरी 2026:स्थानीय आईएमए भवन, सेक्टर-35 में चंडीगढ़ वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक महामहिम गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि […]
पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त पर 18 फीसदी जीएसटी को घटा कर 5 फ़ीसदी करना चाहिए : जेएस नेयोल, राष्ट्रीय अध्यक्ष
ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन की 25वीं वार्षिक आम सभा आयोजित चार लाख करोड़ सालाना के कार बाजार का कारोबार पूरी तरह से उपेक्षा का शिकार चण्डीगढ़ : ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन (एआईसीडीए) की आज यहां संपन्न हुई 25वीं वार्षिक आम सभा में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस नेयोल ने कहा कि कार बाजार […]
