चंडीगढ़. अयोध्या में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व पर श्री सनातन धर्म मन्दिर सेक्टर 46 में भजन संध्या आयोजित की गई। भजन संध्या में भगवान श्री राम का गुणगान किया गया और इस मौके पर भजन सुनने के लिए प्रभू भक्तों की भारी उमड़ी। मन्दिर सभा के प्रधान श्री जतिंदर भाटिया ने बताया कि मन्दिर परिसर में भजन गायक श्री के.के. आनन्द ने भगवान श्री राम के भजनों से उपस्थित प्रभु भक्तों को आनंदमई किया। इस मौके पर श्री सनातन धर्म मंदिर सभा सेक्टर 46 के महामंत्री सुशील सोवत, आर के आनंद, डी डी शर्मा, अशोक भगत, राकेश जोषी, जोली त्रिखा, नरेंद्र भाटिया, ओ पी सचदेवा तथा सुरेंद्र नैयर सहित बड़ी संख्या में प्रभु भक्त हाज़र थे।
Related Posts
चंडीगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग का हाल — जुलाई 2025 से नहीं बढ़ा गेस्ट/कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों का महंगाई भत्ता
चंडीगढ़ में शिक्षकों के विभिन्न कार्य अधर में लटके, चंडीगढ़ प्रशासन का वित्त विभाग, चंडीगढ़ कैडर के शिक्षकों और कर्मचारियों के हकों को दबा रहा जॉइंट एक्शन कमेटी ऑफ टीचर्स यूटी चंडीगढ़ की कोर कमेटी की हुई बैठक, जल्द बड़े प्रदर्शन की तैयारी चंडीगढ़:- चंडीगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत गेस्ट एवं कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों […]
श्री विश्वकर्मा रामलीला ऐंव ड्रामेटिक क्लब रामदरबार मे ध्वजारोपण और ध्वजा यात्रा
चंडीगढ़ श्री विश्वकर्मा रामलीला ऐंव ड्रामेटिक क्लब रामदरबार की ओर से ध्वजारोपण और ध्वजा यात्रा का आयोजन की ढोल धमाकों के साथ जय घोष उसके नारे लगाते हुए सभी श्रद्धालु झूम उठे भगवान श्री राम लीला का दृश्य बहुत ही अद्भुत तरीके से दिखाया जाएगा जिसमें ऑपरेशन सिंदूर का दृश्य देखने वाला होगा जिसमे बहुत […]
पारस हेल्थ पंचकूला ने कॉम्प्लेक्स हाई-रिस्क मरीज की रोबोटिक हिस्टेरेक्टॉमी और कोलेसिस्टेक्टॉमी सर्जरी सफलतापूर्वक की
पंचकूला, 27 सितंबर (): पारस हेल्थ पंचकुला ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 137 किलो वजन वाली एक हाई-रिस्क महिला मरीज की कॉम्प्लेक्स रोबोटिक असिस्टेड हिस्टेरेक्टॉमी और कोलेसिस्टेक्टॉमी सर्जरी (गर्भाशय और पित्त की थैली निकालना) सफलतापूर्वक पूरी की। मरीज को असामान्य गर्भाशय रक्तस्राव और पित्त की पथरी की समस्या थी। सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया […]
