श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर 5 अगस्त को सेक्टर-46 से निकलेगा नगर कीर्तन

 

चंडीगढ़, 2 अगस्त

श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 5 अगस्त (बुधवार) को चंडीगढ़ में भव्य नगर कीर्तन सजाया जाएगा। इस संबंध में समस्त गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक संगठन, चंडीगढ़ तथा विभिन्न गुरुद्वारों की प्रबंधक समितियों द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में हैं। तैयारियों को लेकर निहंग सिंह जत्थों और पंथ के वरिष्ठ विद्वानों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में नगर कीर्तन के आयोजन को लेकर विस्तृत रूपरेखा तय की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर कीर्तन दोपहर 2 बजे गुरुद्वारा साहिब, सेक्टर-46डी से आरंभ होगा। यह सेक्टर-47, 48, 49, 50 की विभिन्न सोसायटियों और गांव बुडैल से होकर गुजरते हुए शाम 8 बजे सेक्टर-34 स्थित गुरुद्वारा साहिब में संपन्न होगा।

नगर कीर्तन के दौरान गतका दल अपनी पारंपरिक युद्ध कला का प्रदर्शन करेंगे। विभिन्न आकर्षक बैंड भी इसमें शामिल होंगे। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए मार्ग में जगह-जगह लंगर एवं सेवा स्टॉल लगाए जाएंगे। पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थे गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरु साहिब के उपदेशों से जोड़ेंगे।

बैठक में समस्त गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक संगठन, चंडीगढ़ के अध्यक्ष तारा सिंह, महासचिव रघवीर सिंह, गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-34 के अध्यक्ष तेजवंत सिंह गिल, गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-22 के अध्यक्ष गुरजोत सिंह, गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-45डी के अध्यक्ष जसविंदर सिंह, गुरुद्वारा किला साहिब बुडैल के मुख्य सेवादार, गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-46डी के मुख्य सेवादार कुलदीप सिंह, महासचिव गुरजस्विंदर सिंह, करमजीत सिंह, बलजीत सिंह, हरजीत सिंह, दलजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, श्री सनातन धर्म मंदिर सभा सेक्टर-46 के अध्यक्ष जतिंदर भाटिया, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-46 के अध्यक्ष बलविंदर सिंह ‘उत्तम’, क्षेत्रीय पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी, रघवीर सिंह भल्ला, हरिंदर सिंह रानी तथा वरिंदर सिंह संधू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share