भाजपा और मेयर ने लोकतंत्र की हत्या की है नगर निगम को शर्मसार किया है। चुने हुए पार्षदों की आवाज को दबाने के लिए मार्शल बुलाकर जबरदस्ती असंवैधानिक तरीके से नगर निगम की हाउस की मीटिंग से बाहर निकाल दिया। नगर निगम के इतिहास में ये काला दिन के रूप में देखा जाएगा। पार्षद महज अपने सवाल रखना चाहते थे जोकि उनका लोकतांत्रिक अधिकार था जिसे रोका गया वो मणिमाजरा की जमीन में हो रहें नियमो की अनदेखी के बारे में अपनी बात रखना चाहते थे उन्हें रखने नहीं दी गई और सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी, डिप्टी मेयर तरुणा मेहता, पार्षद प्रेमलता ओर सचिन गालव को हाउस की मीटिंग से सस्पेंड कर दिया क्यूंकि मकसद उनकी आवाज को दबाना था। मणिमाजरा की जमीन की नीलामी को लेकर आवाज उठ रही है और कांग्रेस पार्टी किसी भी तरह के घोटाले की आहट पर चुप नहीं बैठेगी। जनता और शहर की आवाज बेखौफ होकर उठाती रहेगी।
Related Posts
निसान ने नई निसान मैग्नाइट के ई20-कम्पैटिबल होने की पुष्टि की
चंडीगढ़ (अमरपाल नूरपुरी): निसान मोटर इंडिया ने वैकल्पिक ईंधन और पर्यावरण के अनुकूल भविष्य के लिए इनोवेटिव समाधान पर केंद्रित सरकार की पहल को पूरा समर्थन देने की बात कही है। कंपनी ने कहा कि वह लगातार प्रोडक्ट इनोवेशन एवं सस्टेनेबल मोबिलिटी सॉल्यूशंस के माध्यम से इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध है। नई […]
एच.एस. लक्की ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर चंडीगढ़वासियों को दी शुभकामनाएं
दादू माजरा स्थित वाल्मीकि मंदिर में जाकर अर्पित किए श्रद्धा सुमन; मंदिर कमेटी और निवासियों ने किया सम्मानित चंडीगढ़, 7 अक्टूबर 2025 – महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने चंडीगढ़ के सभी निवासियों और महर्षि वाल्मीकि जी के अनुयायियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। एच.एस. लक्की […]
1984 के चिल्लर हत्याकांड के पीड़ितों को 42 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ
19 जनवरी को गुरुग्राम में बड़े संघर्ष का ऐलान: दर्शन सिंह घोलिया चंडीगढ़, 2 जनवरी, 2026 ( ):— 1984 में हरियाणा के चिल्लर, गुड़गांव, पटौदी, गुड़ा महेंद्रगढ़ और दूसरे इलाकों में हुए भयानक सिख हत्याकांड को 42 साल बीत जाने के बावजूद, पीड़ित सिख परिवार अभी भी पूरे इंसाफ से महरूम हैं। दोषियों को सज़ा […]
