हितधारकों के अधिकारों की रक्षा और सुधार है वक्फ (संशोधन): देवशाली

कांग्रेस ने मुस्लिम समुदाय को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया : देवशाली
भ्रम और भ्रांति फ़ैलाने वाले हुए परास्त : देवशाली
भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली ने संसद के दोनों सदनों से वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 पारित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता ‘सबका साथ सबका विकास’ की ओर बढ़ता हुआ एक और कदम बताया।
देवशाली ने कहा की कांग्रेस एवं उनके सहयोगी दलों ने हमेशा मुस्लिम समुदाय को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया और कभी भी इस समुदाय के विकास के लिए कोई ठोस नीति नहीं बनायी। कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन के नेताओं ने दो दिन तक दोनों सदनों में चली बहस में कभी भी तथ्यों पर चर्चा नहीं की और केवल भाषणबाजी करते रहे। देश की जनता ने संसद की कार्यवाही में स्पष्ट रूप से देखा कि कांग्रेस द्वारा मुसलमानों के धार्मिक क्रियाकलाप और उनके बनाए हुए दान से जुड़े वक्फ में सरकार कोई दखल या वक्फ बोर्ड में धार्मिक दान से जुड़े कार्यों में किसी गैर-इस्लामिक सदस्य को शामिल करने सम्बन्धी झूठ और भ्रम फ़ैलाने का जो प्रयास किया जा रहा था उस झूठ की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बखिया उघेड़ दी। कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों द्वारा इससे पूर्व राम जन्मभूमि मंदिर, तीन तलाक़ और नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के समय भी मुस्लिम समुदाय के लोगों में भय पैदा करने की कोशिश की गई थी लेकिन आज समाज का प्रत्येक वर्ग संतुष्ट है।
देवशाली ने कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन को सुव्यवस्थित करना है, जिसमें विरासत स्थलों की सुरक्षा और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के प्रावधान हैं। इस विधेयक का उद्देश्य संपत्ति प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ाकर, वक्फ बोर्डों और स्थानीय अधिकारियों के बीच समन्वय को सुव्यवस्थित करके और हितधारकों के अधिकारों की रक्षा करके शासन में सुधार करना भी है। विधेयक मुस्लिम महिलाओं, विशेष रूप से विधवाओं और तलाकशुदा महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार करना भी चाहता है। विधेयक का उद्देश्य वक्फ बोर्ड को और अधिक समावेशी बनाना है, जिसमें बेहतर वक्फ शासन और निर्णय लेने के लिए विभिन्न मुस्लिम संप्रदायों का प्रतिनिधित्व हो।
हमारे लोकप्रिय प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है और उन्होंने बार-बार दोहराया है कि इस देश के किसी भी नागरिक पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी चाहे वह किसी भी धर्म और समुदाय से सम्बन्ध रखता हो।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share