चंडीगढ़ : श्री योग वेदांत सेवा समिति और युवा सेवा संघ, चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को मातृ-पितृ पूजन दिवस के अवसर पर शहर में वाहन संकीर्तन यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा दोपहर 12 बजे सेक्टर-23 स्थित मंदिर परिसर से शुरू होकर सेक्टर-23, 22, 21, 20, 30, 29, ट्रिब्यून चौक तथा अन्य प्रमुख मार्गों से होती हुई धनास क्षेत्र में संपन्न हुई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और समाज को पारिवारिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना तथा माता-पिता के सम्मान का संदेश देना था। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और जागरूकता संदेश प्रसारित किए गए। इसके अलावा स्यूंक स्थित आशाराम आश्रम में सामूहिक मातृ-पितृ पूजन समारोह का भी आयोजन किया गया। इसमें चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला, कालका-पिंजौर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अभिभावक और विद्यार्थी शामिल हुए।
मातृ-पितृ पूजन दिवस पर चंडीगढ़ में निकाली वाहन संकीर्तन यात्रा
