राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की ट्राईसिटी टीम द्वारा स्वतंत्रता दिवस का आयोजन सरदार हरि सिंह मेमोरियल एजुकेशन ट्रस्ट के बच्चों के साथ बड़े हर्ष और उल्लास से किया गया। इसका आयोजन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोनिया मनचंदा तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अदिति भरद्वाज ने अपनी पूरी ट्राइसिटी टीम के सहयोग से किया। कार्यक्रम में लगभग 85 बच्चे सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राइट ट्रैक फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक एवं संस्थापक श्री सुरेश कुमार जी उपस्थित रहे। सरदार हरि सिंह मेमोरियल एजुकेशन ट्रस्ट की चेयरपर्सन श्रीमती जगजीत कौर काहलों एवं मुख्य अतिथि श्री सुरेश कुमार जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया और तत्पश्चात राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।
इसके पश्चात बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति पर रंगारंग कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की ट्राइसिटी टीम की ओर से डॉ. किरण चुघ, रमनप्रीत कौर, सोनिया भरद्वाज जी, और हरपाल कौर जी उपस्थित रहीं। अन्य सदस्यों में रवीना आदमपुरिया जी, हरमीत कौर भल्ला जी, तथा सिआ परमार जी का योगदान रहा।
टीम की ओर से बच्चों को पठन सामग्री, जूस, केक एवं बड़े बिस्कुट के पैकेट वितरित किए गए। श्रीमती जगजीत कौर काहलों ने अदिति, सोनिया तथा सभी अन्य सदस्यों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
मुख्य अतिथि श्री सुरेश कुमार जी ने राइट ट्रैक फाउंडेशन के कार्यों के बारे में सभी को अवगत कराया एवं एक प्रस्तुति भी दी। राइट ट्रैक फाउंडेशन की ओर से वकील जी और हरनीत कौर जी उपस्थित रहे, श्रीमती रीटा बैंस द्वारा कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलने में सहयोग दिया गया।
कार्यक्रम की फोटोग्राफी में अजय शर्मा जी का विशेष योगदान रहा। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ. अंबिका शर्मा जी ने सोनिया, अदिति एवं पूरी ट्राईसिटी टीम को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और इसके सफल आयोजन के लिए बधाई द
