मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं में दिखा क्रेज

चंडीगढ़:-करवाचौथ पर्व को मात्र कुछ ही घंटे शेष बचे हैं। जिसकी तैयारियों को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बेशक सजने संवरने की बात हो, आकर्षक परिधान की बात हो या फिर सुहागिनों के सोलह श्रृंगार की बात हो, महिलाएं कोई कसर नही छोड़ रही। सजने संवरने के क्रम में महिलाओं का मेहंदी के स्टॉल्स पर भी अच्छा खासा रश देखने को मिला। सेक्टर 24 स्थित ओंकार मार्केटिंग द्वारा महिलाओं के लिए मेहंदी लगाने के लिए किए गए विशेष प्रबंध किए गए थे। उनकी ओर से आउटलेट के आगे लगभग 15 प्रशिक्षित मेहंदी लगाने वाली लड़कियों को बिठाया गया है। जोकि आउटलेट से खरीदारी करने वाली महिलाओं के निशुल्क मेहंदी लगा रही हैं।

ओंकार मार्केटिंग के संचालक रविंदर सिंह बिल्ला ने बताया कि ओंकार मार्केटिंग की तरफ से पिछले लगभग एक दशक से यह सेवा दी जा रही है। आउटलेट के आगे जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों को मेहंदी लगाने के लिए बिठाया जाता है। यह सभी लड़कियां मेहंदी कला में निपुण है।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share