चंडीगढ़ ( )गढवाल भ्रातृ मण्डल रजि.
रामलीला एवं दशहरा कमेटी सेक्टर 7, चण्डीगढ़ 49वां रामलीला महोत्सव रामलीला मैदान : सी.पी.डब्ल्यू.डी., म.न. 1122-1131, (के नजदीक), सैक्टर 7-बी, चण्डीगढ़ हो रही है आज की रामलीला मे
श्रीराम ने तोड़ा धनुष, सीता ने पहनाई वरमाला
सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने मोहा दर्शकों का मन
पुष्पवाटिका में राम-सीता मिलन, सीता स्वयंवर एवं लक्ष्मण-परशुराम संवाद प्रसंग का मंचन किया गया। जनकपुर के राजदरबार में सीता स्वयंवर के लिए आए राजाओं का शिव धनुुष तोड़ने का बार-बार असफल प्रयास और परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने कलाकारों ने अपने अभिनय से इसे और जीवंत बना दिया।
आज के मंचन की शुरुआत दोनों राजकुमारों संग ऋषि विश्वामित्र जनकपुर पहुंचने है, अगले दृश्य में सीता स्वयंवर के दौरान राज दरबार में देश-विदेश के राजा मौजूद हैं, लेकिन कोई भी शिव धनुष को हिला तक नहीं पाता। इसी दौरान हुए रावण व बाणासुर संवाद भी दर्शकों को खूब भाया। राजा जनक कहते हैं कि क्या ये पृथ्वी वीरों से खाली हो गई है। इसके बाद गुरु की आज्ञा पाकर श्रीराम धनुष को तोड़ देते हैं और मंगल गीतों के बीच हर्षित सीता उनके गले में वरमाला डालती
इस अवसर पर डा. लाल बहादुर दुबे
प्रधान देवालय पूजक परिषद, पंडित ओमप्रकाश शास्त्री,
चेयरमैन अमित गोयल
प्रधान कुन्दन लाल उनियाल
महासचिव जगदीश गोदियाल सहित कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे
