बंसत पंचमी को सिद्ध बाबे दा प्रशादा का आयोजन दोपहर को सेक्टर 11 में होगा

पंचकूला :- सिद्ध जोगी सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट रजि पंचकूला द्वारा मासिक सिद्ध बाबे दा प्रशादा का आयोजन इस बार बसंत पंचमी को सेक्टर 11 में प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। ट्रस्ट के प्रमुख सलाहकार पंडित आरके शर्मा जी तथा प्रमुख विक्रांत शर्मा ने बताया कि बंसत पंचमी 23जनवरी, दोपहर को बाबे दा प्रशादा का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें देशी घी का हलवा, चावल, कढी ,चपाती, सफेद चने का प्रशादा होगा। ट्रस्ट हर महीने कारोना काल के समय से लगातार इस मिशन को जारी रखे हुआ है। ओर आगे भी ये प्रथा ऐसे ही जारी रहेगी।
सिद्ध जोगी सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट कार्यक्रम कमेटी पंचकूला के प्रधान निर्मल लुवाणा ने बताया कि इस मौके पर दक्षिण मुखी गज पर सवार शानि पूजन भी किया जाएगा क्योंकि इस मंदिर में इस दिन शनि मूर्ति स्थापना हुई थी।
ओर ट्रस्ट सभी मंदिरों में सिद्ध जोगी बाबा बालकनाथ जी की मूर्ति स्थापना का भी प्रयास करेगा।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share