एसबीआई ने पुलिस लाइन सेक्टर 26 में चलाया पौधारोपण अभियान

चंडीगढ़:–एसबीआई ने आज चंडीगढ़ स्थित सेक्टर 26 पुलिस लाइन में पौधारोपण अभियान चलाया। एसबीआई अधिकारियों ने पुलिस विभाग के अधिकारियों के सहयोग से इस अभियान के दौरान 200 से ज़्यादा पौधे लगाए गए।

एसबीआई के अधिकारी के अनुसार, एस बी आई द्वारा पौधारोपण अभियान 1 अगस्त, 2025 से शुरू किया गया है और यह अभियान 14 अगस्त, 2025 को चंडीगढ़ शहर में 3000 पौधे लगाने के साथ समाप्त होगा।
उनके अनुसार यह पौधरोपण अभियान शहर के स्कूल, कॉलेज, पुलिस लाइन, स्वास्थ्य विभाग, खेल परिसर जैसे विभिन्न संस्थानों के परिसरों में चलाया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि इस अभियान में एसबीआई स्टाफ, कर्मचारी और छात्र हिस्सा ले रहे हैं। इस अभियान में आम, लीची, गुलमोहर, रुद्राक्ष और नीम जैसे फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाए जा रहे है। जिन जिन परिसर में पौधरोपण किया गया है, वहाँ के स्टाफ और कर्मचारियों सभी ने अपने परिसर में लगे पौधों की देखभाल करने और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए उनकी रक्षा करने का वादा किया।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share