सावित्री ग्रीन्स सोसाइटी जीरकपुर के निवासियों ने पहलगाम त्रासदी में मारे गए निर्दोष लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल मार्च निकाला।
इस कार्यक्रम में प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कटारिया, दुर्गेश पॉल, संजीव बहल, धर्मवीर कुमार, नीलम तारा, मीरा उप्पल, आशीष राणा, अरिहंत गोयल, सौरभ चुघ, अशोक राणा और राजीव कश्यप ने सक्रिय भागीदारी की और इन्होंने स्थानीय निवासियों के साथ मिल कर, हाथों में मोमबत्तियां ले कर हिंसा के मृतकों को मौन श्रद्धांजलि दी।
जसजोत सिंह अलमस्त, संस्थापक अध्यक्ष फायर अवेयरनेस एंड सेफ्टी एसोसिएशन ( फा.सा. ) ने सभी से इस बीभत्स आतंकवादी हिंसा के खिलाफ एक जुट होकर आवाज उठाने को कहा।
जसजोत सिंह ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पुरज़ोर अपील की के आतंकवाद को समाप्त करने का समय आ गया है। अब भारत आतकवाद को जड़ से समाप्त कर के पहलगाम हिंसा का करारा जवाब दे।
