राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया अपना 100वां स्थापना दिवस

 

चंडीगढ़ ( )विजयदशमी पर्व के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ न्यू चंडीगढ़ जिला मोहाली ने अपना सौवां स्थापना दिवस मनोहर इंफ्रा न्यू चंडीगढ़ मे मनाया इस अवसर समारोह के अध्यक्ष मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल राज कुमार सिंह (सेवानिवृत) और मुख्य वक्ता डॉ. वीरेंद्र गर्ग, पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ एवं विशेष अधिकारी- माननीय केंद्रीय स्वास्थ मंत्री भारत सरकार ने विधिवत शस्त्र पूजन किया

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता डॉ वीरेंद्र गर्ग ने कहा कि ‘स्व’ बोध, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य निर्वहन, समरसता व आदर्श परिवार प्रणाली से ही भारत का समग्र विकास हो पाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र के निर्माण व उत्थान के लिए वहां के नागरिकों का चरित्रवान व देशभक्ति के गुणों से परिपूर्ण होना आवश्यक है। कई बार चरित्र के बिना शिक्षा व ज्ञान भी घातक बन जाता है। उन्होंने कहा कि संघ चरित्र निर्माण से राष्ट्र निर्माण की कार्यपद्धति को लेकर राष्ट्र के परमवैभव के लिए काम कर रहा है।

इस अवसर पर समारोह के मुख्यातिथि लिफ्टिनेंट कर्नल राज कुमार सिंह (सेवानिवृत) ने कहा कि अपने सद्कर्मों व सकारात्मक कार्यपद्धति के चलते संघ अपने जीवन के 100 सालों में देशभक्ति, आपसी भाईचारे और सेवा का दूसरा नाम बन चुका है। उन्होंने कहा कि देश में जब भी संकट आता है तो संघ के स्वयंसेवक आगे बढ़ कर अपने राष्ट्रीय दायित्वों का निर्वहन करते हैं।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share