रेलवे टेक्नीशियन ने घर की छत पर तैयार की भारत की पहली ‘रियल-लाइफ बीजीएमआई बग्गी

चंडीगढ़(अमरपाल नूरपुरी)
क्राफ्टन इंडिया ने सामुदायिक सहयोग, रचनात्मकता और जमीनी स्तर पर नवाचार के जज़्बे को प्रदर्शित करते हुए डिजिटल स्टोरीटेलिंग ‘बियॉन्ड बैटलग्राउंड्स’ की शुरुआत की है। यह पहल बीजीएमआई के उत्साही और जुनूनी प्रशंसकों के माध्यम से भारतीय गेमिंग को जीवंत तरीके से प्रस्तुत करती है। इस मूवमेंट की अगुवाई राजस्थान के श्रीगंगानगर के 28-वर्षीय रेलवे तकनीशियन करण कारगवाल कर रहे हैं। करण ने तमाम मुश्किलों के बावजूद, अपने घर की छत पर ही आइकॉनिक बीजीएमआई बग्गी का पूरी तरह से फंक्शनल और फुल-स्केल रेप्लिका तैयार किया है।

इसे तैयार करने के पीछे करण की कई हफ्तों की मेहनत है। करण ने बेकार पड़ी धातुओं, कुछ अन्य औजारों के हिस्से-पुर्जों, तथा अपनी पुरानी मोटरसाइकिल के इंजन, वेल्डिंग टूल्स और एक फोन कैमरे की मदद से इसे तैयार किया हैं जो वास्तव में, पसंदीदा इन-गेम व्हीकल के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। करण के पास इंजीनियरिंग या डिजाइन की कोई औपचारिक ट्रेनिंग नहीं है, वह भारतीय रेलवे में पूर्ण-कालिक तकनीशियन के तौर पर काम करते हैं। लेकिन अपने संकल्प, गेमिंग से मोहब्बत और परिजनों से मिले सपोर्ट की बदौलत इसे तैयार कर दिखाया।

करण कारगवाल ने बताया, “मैं काम के बाद अपने मनोरंजन के लिए बीजीएमआई खेलता था लेकिन तब मुझे यह ख्याल नहीं आया था कि किसी दिन मैं कुछ ऐसा वास्तविक करूंगा। खेलने और रोज़मर्रा की जिंदगी के बीच, एक दिन इसका विचार मुझे आया और

 

फिर तो मैं इसे पूरा करके ही माना। यह बग्गी केवल धातु और पहियों से नहीं बनी, बल्कि इस बात का सबूत है कि जब जुनून और मकसद मिलते हैं, तो ऐसे सपने भी साकार हो उठते हैं। मैं अपने परिजनों, अपने फॉलोअर्स और बीजीएमआई का आभारी हूं जिन्होंने एक छोटे से शहर की इस घटना को देशभर तक पहुंचाया।”

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share