किन्नर गुरु माँ मधु की बरसी पर अखंड पाठ का भोग डाला

चंडीगढ़:-किन्नर डेरा सेक्टर 26 द्वारा सोमवार को बापूधाम, सेक्टर 26 के गुरुद्वारा साहिब में किन्नर गुरु माँ मधु की 11वीं बरसी पर अखंड पाठ का भोग डाले गए। इस मौके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
जय माता किन्नर मंदिर की पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर माँ कमलीनंद गिरी जी अंतर्राष्ट्रीय किन्नर व जूना अखाड़ा ने बताया कि किन्नर गुरु माँ मधु की 11वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर बापूधाम, गुरुद्वारा साहिब में 21 मार्च को अखंड पाठ साहिब आरंभ किया गया था और आज 23 मार्च को पाठ का भोग डाला गया। इस मौके किन्नर समाज के लोगों ने गुरु माँ को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
उन्होंने बताया कि गुरु माँ बेहद स्नेही, मिलनसार और मददगार महिला था। उन्होंने कभी किसी का दिल नही दुखाया, बल्कि सभी की मदद करने को वो सदैव तत्पर रहती है। चंडीगढ़ व आसपास के एरिया में किन्नर समाज को पहचान दिलाने में अहम योगदान दिया।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share