ओम महादेव कांवड़ सेवा दल द्वारा चंडीगढ़ से वृंदावन बस यात्रा का शुभारंभ

Chandigarh

आज ओम महादेव कांवड़ सेवा दल, चंडीगढ़ द्वारा भक्ति और सेवा भाव से परिपूर्ण वृंदावन यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस यात्रा में किन्नर समाज से श्री श्री 1008 सुनाक्षी महंत नंदगिरी महाराज जी ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।

इस पावन अवसर पर पूर्व मेयर श्री देवेश मोदगिल, समाजसेवी श्री प्रवीन शाह और प्रक्षित राणा जी ने फीता काटकर एवं बस के आगे नारियल फोड़कर यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया।

पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। “राधे-राधे” और “बोल बम” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

सेवा दल द्वारा इस प्रकार के सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम पूर्ण रूप से निस्वार्थ सेवा भाव से निरंतर आयोजित किए जाते हैं।
इस कार्यक्रम में गौरव श्रीवास्तव, अभिषेक पंवर, नरेश गर्ग,सोनू गर्ग,मोनू गर्ग, हर्ष, आशीष,सौरव,अमित,हरीश,मुस्कान,वैशाली एवम ममता जी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share