गणतंत्र दिवस पर पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान हेतु एन.के. झिंगन सम्मानित

चंडीगढ़, 26 जनवरी 2026:
भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पर्यावरण सोसाइटी ऑफ इंडिया, चंडीगढ़ के सचिव श्री एन. के. झिंगन को पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए नगर निगम चंडीगढ़ द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें प्लास्टिक के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने तथा 5R सिद्धांतों (Reduce, Reuse, Recycle, Recover, Refuse) के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रदान किया गया।

नगर निगम चंडीगढ़ द्वारा आयोजित विशेष समारोह में यह सम्मान माननीय महापौर श्रीमती हरप्रीत कौर बबला एवं नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार द्वारा प्रदान किया गया। श्री झिंगन ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता शिविरों एवं अभियानों के माध्यम से आमजन को जागरूक करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री एन. के. झिंगन ने कहा कि यह सम्मान उन्हें निष्ठा, समर्पण एवं विनम्रता के साथ समाज सेवा के कार्य को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने डॉ. आर. मिश्रा (आईपीएस, सेवानिवृत्त), अध्यक्ष, पर्यावरण सोसाइटी ऑफ इंडिया, संस्था की पूरी टीम तथा श्री कवलजीत सिंह पंछी, अध्यक्ष, ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम प्रिवेंशन काउंसिल, चंडीगढ़ का हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिनकी अनुशंसा से उन्हें यह गौरवपूर्ण सम्मान प्राप्त हुआ।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share