दिन के दूसरे मैच में NABARD की जीत

दिन के दूसरे मुकाबले में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने इंडियन बैंक को 56 रनों से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए NABARD की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। अमन ने 52 रन, रविंदर कुमार ने 32 रन और विवेक तिवारी ने 23 रन का योगदान दिया। इंडियन बैंक की ओर से चंद्रमोहन और लवप्रीत सिंह ने 2-2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडियन बैंक की टीम 20 ओवर में 87 रन पर ही ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से विवेक ने 22, अविनाश ने 16 और निखिल ने 14 रन बनाए। NABARD के विवेक तिवारी, प्रशांत और रविंदर कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि आकाश गौतम ने 1 विकेट लिया।

इंडियन बैंक के विवेक को ‘फाइटर ऑफ द मैच’ और NABARD के रविंदर कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर:

  • NABARD: 20 ओवर में 5 विकेट पर 143 रन (अमन 52, रविंदर कुमार 32, विवेक तिवारी 23; चंद्रमोहन 2/15, लवप्रीत सिंह 2/37, नवीन 1/16)।

  • इंडियन बैंक: 20 ओवर में 87 रन पर ऑल आउट (विवेक 22, अविनाश 16, निखिल 14; विवेक तिवारी 2/4, प्रशांत 2/8, रविंदर कुमार 2/12, आकाश गौतम 1/5)।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share