चंडीगढ़, दिनांक 31 अगस्त 2025
आज दिनांक 31 अगस्त 2025 को सेक्टर 24, भगवान वाल्मीकि मंदिर आश्रम में सर्वसमाज की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता श्री बीरम्पाल तीसवार जी ने की।
बैठक में उपस्थित सभी 36 बिरादरी के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए भाई परवीन शाह को शोभा यात्रा आयोजक कमेटी 2025 का चेयरमैन नियुक्त किया। साथ ही, सफ़ाईकर्मचारी यूनियन के प्रधान भाई मोनू बहोत को वाइस चेयरमैन, तथा श्री विनोद घावरी जी को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर भाई परवीन शाह ने कहा कि वह समाज की भलाई और जनकल्याण हेतु निष्काम सेवा का संकल्प लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे चंडीगढ़ शहर में लोगों की सेवा और अपने समाज के उत्थान के लिए यह जिम्मेदारी बड़े संकल्प और निष्ठा के साथ निभाई जाएगी।
श्री परवीन शाह ने समस्त शहरवासियों को आगामी भगवान वाल्मीकि जयंती की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए सभी को आदरपूर्वक आमंत्रित किया।
