मारुति सुजुकी कंपनी द्वारा अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-विटारा लांच

चंडीगढ़, 21 फरवरी
देश की अग्रणी वाहन निर्माता मारुति सुजुकी कंपनी द्वारा अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-विटारा यहां नेक्सा ऑटोपेस , इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, चंडीगढ़ में लॉन्च की गई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ आरके कोहली कुलपति, सेंट्रल यूनिवर्सिटी पंजाब उपस्थित रहे, जबकि विशेष अतिथि के तौर पर पूर्व मेयर सरबजीत कौर के पति तथा भाजपा के सीनियर लीडर जगतार सिंह जग्गा के ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत कंवलप्रीत सिंह (जीएम सेल्स), राजीव कुमार (शोरूम मैनेजर), वरुण कुमार (ट्रू वैल्यू मैनेजर) तथा पवन शर्मा (सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर) ने किया। इस अवसर पर सेल्स टीम ने नई लॉन्च हुई ई-विटारा के फीचर्स, डिजाइन, बैटरी क्षमता, रेंज तथा एडवांस टेक्नोलॉजी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। आमंत्रित अतिथियों ने वाहन का अवलोकन कर इसकी आधुनिक तकनीक, आकर्षक डिजाइन और पर्यावरण अनुकूल विशेषताओं की सराहना की। मुख्य अतिथि डॉ. आर. के. कोहली ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों का बढ़ता उपयोग भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है और इस तरह की पहल सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के अंत में कंपनी प्रबंधन ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और विश्वास जताया कि ई-विटारा ग्राहकों के बीच लोकप्रिय साबित होगी।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share