चंडीगढ़, दिनांक: 30 मार्च 2026
भगवान महावीर स्वामी जी के पावन जन्म कल्याणक महा महोत्सव (महावीर जयंती) आज अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
आज के कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः श्री श्वेताम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 28 में माननीय राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया जी द्वारा भगवान के दर्शन से हुआ। इसके पश्चात भगवान को रथ में विराजमान कर प्रातः 9:30 बजे राज्यपाल महोदय द्वारा शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
लगभग 200 श्रद्धालुओं के साथ निकली इस शोभा यात्रा में बैंड बाजों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु भक्तिभाव से नृत्य करते हुए आगे बढ़े। यह शोभा यात्रा प्रातः 10:15 बजे श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27 पहुंची, जहां धर्म सभा की गयी धर्म सभा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया जी ने भगवान महावीर स्वामी जी के उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके 2025 वर्षों पश्चात भी लोग उनके व्यक्तित्व को नहीं, बल्कि उनकी विचारधारा को अपना रहे हैं, जो अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांत वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में एकमात्र समाधान हैं, जिन्हें अपने जीवन में आत्मसात करना आवश्यक है। राज्य पाल महोदय को शास्त्र भेंट करके सम्मानित क्या गया। मंच सञ्चालन श्री संत कुमार जैन ने किया।
कार्यक्रम में अन्य गणमान्य अतिथियों में पवन बंसल , सतपाल जैन , दविंदर बबला , ललित जैन (IAS ), गौरव जैन(IRS) एवं संजीव जैन(IPS ) विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने भगवान् महवीर की शिक्षाओं पर अपने विचार रखे। श्वेताम्बर जैन समाज की और से श्री प्रदीप जैन , जैन स्थानक से श्री मुकेश जैन व् अणुव्रत भवन से श्री मनोज जैन ने अपने विचार रखे।
श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27 में भगवान महवीर को अपने रथ में विराजमान कर प्रातः 11:00 बजे शोभा यात्रा जैन स्थानक, सेक्टर 18 के लिए प्रस्थान की। इस दौरान राज्यपाल महोदय , विभिन्न गणमान्य अतिथि, रथ पर विराजमान भगवान् , एवं हजारों श्रद्धलुओं के साथ स्थानक तक पैदल चले। मार्ग में हरीश जैन नरेश जैन , गुरुद्वारा साहिब सेक्टर 19 एवं अराइज डेंटल क्लिनिक सेक्टर 18, राजीव गोयल द्वारा राज्यपाल महोदय का तिलक लगाके एवं माला पहना कर सम्मानित किया गया। इसके दौरान सभी श्रद्धलुओं को चाय पानी, कोल्ड ड्रिंक एवं पानी पिलाया गया।
यात्रा १२ बजे जैन स्थानक पहुंची जहाँ समाज ने राज्यपाल महोदय का सम्मान किया। राज्यपाल महोदय ने पांच ठाणे साध्वियों का दर्शन लाभ लिया।
तत्पश्चात राज्यपाल महोदय अणुव्रत भवन सेक्टर 24 गए व् मुनि विनय अलोक के दर्शन किये। इसके पश्चात राजयपाल महोदय श्री मंदिर जी 27 वापिस आये और प्रीतिभोज किया।
शोभा यात्रा दोपहर 12:30 बजे पुनः श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27 पहुंची, जहां भगवान को अहिंसा पार्क स्थित पांडुकशिला पर विराजमान कर सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा अभिषेक किया गया। तत्पश्चात भगवान को पुनः मंदिर में विराजमान किया गया।
इस भव्य आयोजन में जैन समाज के सभी चारों संप्रदायों की प्रबंधन समितियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। श्री दिगम्बर जैन सोसायटी की ओर से धर्म बहादुर जैन , संत कुमार जैन, आदर्श जैन (एडवोकेट), करुण जैन, शरद जैन, नीरज जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री दिगम्बर जैन सोसायटी के अध्यक्ष धर्म बहादुर जैन ने राज्यपाल महोदय का आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रेरणादायक मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन एवं समस्त जैन समाज का भी सफल आयोजन हेतु सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
हजारों श्रद्धालुओं ने इस आयोजन में भाग लेकर लंगर का प्रसाद ग्रहण किया तथा पूरे वातावरण में भक्ति, उत्साह एवं एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
महावीर जन्म कल्याणक महा महोत्सव(महावीर जयंती ) भव्यता के साथ संपन्।
