नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर मे महाशिवरात्रि महापर्व मनाया

नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर सारंगपुर गांव में महाशिवरात्रि महापर्व बड़े हर्षौल्लास से मनाया गया।
शिव भक्तों की प्रातः 6 बजे पूजा अर्चना करने की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी मन्दिर की और से फल दूध के प्रसाद के अलावा कढ़ी चावल और हलवे का लंगर भी लगाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने महादेव की पूजा अर्चना और अभिषेक किया। नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर के साथ यज्ञशाला में पिछले कई वर्षों से निरंतर चल रहे अखंड साप्ताहिक गायत्री महायज्ञ में भी भाग लिया
मंदिर के व्यवस्थापक यशपाल तिवारी ने बताया की चार पहर की पूजा निवासियों के सहयोग से हो रही है

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share