चंडीगढ़: लूथरा’ज़ स्वर साधना म्यूज़िकल ग्रुप की ओर से पुराने हिंदी गीतों पर आधारित संगीतमय कार्यक्रम “एक सुरमयी शाम – संगीत फ़नकारों के नाम” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रविवार, 18 जनवरी को पंजाब कला भवन, सेक्टर–16, चंडीगढ़ में शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित होगा।
कार्यक्रम में ट्राइसिटी के जाने-माने और मधुर स्वर वाले गायक सदाबहार हिंदी गीतों की प्रस्तुति देंगे, जो श्रोताओं को गुज़रे दौर की सुनहरी यादों में ले जाएंगे। संगीत संयोजन का दायित्व प्रख्यात संगीतकार डॉ. अरुण कांत निभाएंगे।
इस संगीतमय संध्या के आयोजक श्री बलविंदर सिंह लूथरा, श्रीमती आशा लूथरा, डॉ. सुधांशु शेखर तथा श्री सविंदर सिंह मेहता हैं। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक संगीत प्रेमी इसका आनंद ले सकें।
अतः शहरवासियों से अनुरोध है कि 18 जनवरी की शाम अपने परिवार एवं मित्रों के साथ इस सुरमयी आयोजन का हिस्सा बनें और मधुर संगीत का आनंद उठाएं।
