लक्की ने भाजपा को बिजली विभाग के निजीकरण पर रुख स्पष्ट करने की चुनौती दी

  • भाजपा बिजली विभाग के निजीकरण पर अपना रुख स्पष्ट करे – लक्की:

Chandigarh

चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने स्थानीय भाजपा नेताओं को चंडीगढ़ बिजली विभाग के निजीकरण के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने की चुनौती दी है। लक्की ने आज यहां केंद्रीय गृह मंत्रालय के नेतृत्व वाले चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा चंडीगढ़ के लोगों और बिजली विभाग के कर्मचारियों पर किए जा रहे अन्याय के मद्देनजर भाजपा की चुप्पी की कड़ी आलोचना की।

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता राजीव शर्मा द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि शहरवासियों और बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए पार्टी के पांच कार्यकर्ता आज से अगले 7 दिनों तक क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे क्यों कि समाज का हर वर्ग प्रशासन द्वारा चंडीगढ़ में हर साल लाभ कमाने वाले और कुशलता से चल रहे बिजली ट्रांसमिशन प्रणाली को प्राईवेट व्यापारियों को सौंपने के तुगलकी फैसले से स्तब्ध हैं।

आज पहले दिन, एच.एस लक्की के नेतृत्व में उनके अलावा पार्टी के चार नेता, पार्षद गुरप्रीत गाबी, जसबीर बंटी, तरुणा मेहता और पूर्व युवा विंग के अध्यक्ष मनोज लुबाना नेहरू पार्क सेक्टर 22 बी, चंडीगढ़ में दिन भर की भूख हड़ताल पर बैठे हैं। कल कांग्रेस नेताओं की दूसरी एक टीम इसी स्थान पर दूसरे दिन की भूख हड़ताल पर बैठेगी।

लक्की ने घोषणा की कि चंडीगढ़ कांग्रेस तब तक शहर के नागरिकों के लिए सड़कों पर उतर कर उनके अधिकारों के लिए लड़ती रहेगी जब तक प्रशासन इस तरह के जनविरोधी रवैये और फ़ैसलों को वापस नहीं लेता ।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share