जीतो बिज़नेस नेटवर्किंग (JBN) चंडीगढ़ का शुभारंभ

  • “आरंभ” कार्यक्रम में 150 से अधिक जैन उद्यमियों की सहभागिता

चंडीगढ़:
जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) चंडीगढ़ चैप्टर एवं यूथ विंग द्वारा जीतो बिज़नेस नेटवर्किंग (JBN) चंडीगढ़ के शुभारंभ अवसर पर आयोजित बिज़नेस नेटवर्किंग कार्यक्रम “आरंभ (AARAMBH)” आज द ललित, चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 150 से अधिक जैन उद्यमियों, व्यवसायियों एवं प्रोफेशनल्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर माननीय राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जीतो चंडीगढ़ चैप्टर एवं यूथ विंग के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा माननीय राज्यपाल का पारंपरिक रूप से सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि JITO बिज़नेस नेटवर्क (JBN) उद्यमियों को आपसी सहयोग, नैतिक व्यापार और सशक्त नेटवर्किंग के माध्यम से नए व्यावसायिक अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म विशेष रूप से युवा उद्यमियों और MSME सेक्टर को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह कार्यक्रम जीतो चंडीगढ़ चैप्टर के चेयरमैन श्री लोकेश जैन, उपाध्यक्ष श्री धर्म बहादुर जैन एवं श्री महावीर जैन, मुख्य सचिव श्री सुनील जैन, संयुक्त सचिव श्री समीर जैन, कोषाध्यक्ष श्री सुधीर जैन, तथा जीतो चंडीगढ़ यूथ विंग से श्री अक्षीत जैन एवं श्री सम्यक जैन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से जीतो बिज़नेस नेटवर्किंग (JBN) चंडीगढ़ चैप्टर का औपचारिक शुभारंभ किया गया। JBN का मुख्य उद्देश्य जैन उद्यमियों एवं प्रोफेशनल्स को एक संगठित, भरोसेमंद और प्रभावी बिज़नेस नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म प्रदान करना है, जिससे आपसी सहयोग, रेफरल सिस्टम और व्यावसायिक संबंधों को मजबूती मिल सके।

JBN चंडीगढ़ चैप्टर का संचालन श्री आकाश जैन (कन्वीनर) एवं श्री अजय जैन (को-कन्वीनर) द्वारा किया जाएगा। वहीं रेफरल एवं इंस्पायर ग्रुप की जिम्मेदारी श्री मनीष जैन, सुश्री रूपल जैन एवं श्री अक्षय जैन निभाएंगे।

“आरंभ” कार्यक्रम जीतो चंडीगढ़ चैप्टर एवं यूथ विंग के लिए एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ, जिसने जैन समाज के व्यापारिक नेटवर्क को संगठित एवं सशक्त करने की दिशा में एक मजबूत कदम रखा।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share