चंडीगढ़ ( )इनर व्हील क्लब चंडीगढ़ सेंटर द्वारा
पर्यावरण -ई-कचरा प्रवधन पर एक कार्यशाला का अयोजन श्री दिगम्बर जैन मंदिर परिसर मे किया इस अवसर पर क्लब प्रेजिडेंट अंजना कपूर ने बताया की इलेक्ट्रॉनिक कचरा कई पर्यावरणीय और मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है जैसे ई-कचरे में
सीआरटी में सीसा, सोल्डर
एलसीडी स्क्रीन और स्विच में पारा
बैटरी में कैडमियम और कई अन्य
ये रसायन मिट्टी, पानी और हवा में रिसते है या, खासकर जब ई-कचरे को जलाया जाता है या गलत तरीके से फेंका जाता है।
इन सब कारणों को ध्यान मे रखते हुए क्लब के सदस्यों ने समय-समय पर बड़ी मात्रा में ई-कचरा एकत्र किया, जिसे ई-कचरे के पुनर्चक्रण में काम करने वाली एक कंपनी के प्रतिनिधि को क्लब केप्रेजिडेंट अंजना कपूर,सचिव राशि यादव, गीतांजलि गर्ग संपादक,याचिका जैन द्वारा सौपा गया
इनर व्हील क्लब चंडीगढ़ सेंटर द्वारा पर्यावरण -ई-कचरा प्रवधन पर कार्यशाला का अयोजन किया
