मौली जागरण के विश्व पब्लिक स्कूल में होंडा का रोड सेफ्टी जागरूकता कैंप आयोजित

चंडीगढ़।
आज होंडा कंपनी की ओर से मौली जागरण स्थित विश्व पब्लिक स्कूल में ट्रैफिक रोड सेफ्टी अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में होंडा कंपनी के जनरल मैनेजर रंजय तथा रोड सेफ्टी ट्रैफिक असिस्टेंट राइडर इंस्ट्रक्टर विकास कुमार ने बच्चों को सड़क पर सुरक्षित तरीके से चलने के नियमों की जानकारी दी और उन्हें व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया।

कैंप में 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान सभी बच्चों को सेफ्टी किट और अन्य आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई।

स्कूल के प्रिंसिपल अच्छे लाल ने इस अवसर पर कहा कि जब हम सुबह उठकर अपने माता-पिता को प्रणाम करते हैं तो वे हमारी लंबी आयु की कामना करते हैं। इसलिए हमें सड़क पर चलते समय हमेशा सतर्क और जागरूक रहना चाहिए।

उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बच्चों, शिक्षकों तथा होंडा कंपनी के जनरल मैनेजर और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए धन्यवाद भी दिया।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share