श्री बाल्मीकि शक्ति पीठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया

चण्डीगढ़ : श्री बाल्मीकि शक्ति पीठ सैक्टर 24 में श्री गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव बहुत ही हर्षोल्लाह एवं विधि विधान से मनाया इस अवसर पर कथा संकीर्तन भक्तों को संबोधित करते हुए शक्ति पीठ के पीठाधिश्वर नवीन सरहदी जी महाराज ने भक्तों को कहा कि आज ही के दिन ब्रजमंडल स्थित स्थान पर भगवान श्री कृष्ण जी ने अपनी सबसे छोटी उंगली पर गोवर्धन गिरिराज पर्वत को उठाकर देवराज इंद्र का घमंड चकनाचूर कर ब्रजवासियों की रक्षा की थी ब्रजवासियों ने इंद्र देवता की पूजा करने की बजाय भगवान श्री कृष्ण की पूजा करनी प्रारंभ कर दी थी, इसलिए क्रोध में आकर देवराज इंद्र ने ब्रज मंडल को वर्षा के द्वारा पानी से डुबाने के लिए अपना संकल्प कर लिया था और भारी वर्षा प्रारंभ कर दी थी लेकिन भगवान श्री कृष्ण जी ने गोवर्धन पर्वत को अपनी तर्जनी उंगली पर उठाकर अतिवृष्टि के प्रकोप से भक्तों की रक्षा की थी। इसी उपलक्ष्य पर हजारों वर्षों से यह पावन पर्व पूरे विश्व में गोवर्धन पूजा के रूप में भक्तों द्वारा मनाया जाता है। भगवान गोवर्धन गिरिराज जी की महाआरती एवं 56 तरह के व्यंजनों का भोग कर विशेष रूप से पूजा-अर्चना, वंदना, आरती उपरांत प्रसाद वितरित किया

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share